अगर आप भी प्रभावी वित्तीय नियोजन के गुर सीखना चाहते हैं तो कोटक महिंद्रा इंवेस्टर्स मीट के नाम से कल 27 जुलाई को होने वाले निवेश जागरूकता कार्यक्रम में जरूर हिस्सा लें।
सुभाष रोड स्थित होटल पैसिफिक में शाम साढ़े छह बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में कोटक म्युचुअल फंड के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट प्रवीन सिंह बतौर मुख्य वक्ता उपस्थित रहेंगे। वह निवेशकों को म्युचुअल फंड में निवेश के जरिए कम से कम रिस्क पर अधिक से अधिक रिटर्न हासिल करने की जानकारी देंगे।
प्रवीन को वित्तीय सेवा क्षेत्र का 13 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वह बीमा और म्युचुअल फंड से जुड़े रहे हैं। अगस्त 2007 से कोटक महिंद्रा के साथ हैं। कोटक महिंद्रा म्युचुअल फंड विभिन्न निवेशकों को उनकी जरूरत के हिसाब से भिन्न रिस्क-रिटर्न प्रोफाइल के आधार पर योजनाएं देता है।
बेहतरीन कदम, निवेशकों को मिलेगा प्लेटफार्म
अमर उजाला ने कोटक म्युचुअल फंड के साथ साझा होकर वित्तीय नियोजन पर जो कार्यक्रम रखा है, वह निवेशकों को पोर्ट फोलियो तैयार करने के लिए प्लेटफार्म मुहैया कराएगा।
-पूनम सिंह सोबती, वित्त नियंत्रक, राजभवन
अमर उजाला की ओर से वित्तीय नियोजन पर सेमिनार का आयोजन एक बेहतरीन कदम है। यह लोगों को म्युचुअल फंड में निवेश कर बेहतरीन रिटर्न लेने में मदद करेगा।
-डीएस मान, चेयरमैन, दून इंटरनेशनल स्कूल
अमर उजाला का यह कदम लोगों के म्युचुअल फंड को लेकर वर्तमान विचारधारा में एक बदलाव लाने में सक्षम होगा, ऐसा मेरा मानना है।
-आरके उनियाल, एक्सेस कम्युनिकेशन
लोगों की वर्तमान जरूरतों के मद्देनजर सेमिनार का आयोजन कर अमर उजाला ने एक बेहतरीन कदम उठाया है। यह लोगों को म्युचुअल फंड में निवेश कर अच्छा रिटर्न हासिल करने को प्रेरित करेगा।
-आकाश रस्तोगी, इशिता एडवरटाइजर्स
सेमिनार को इस बात पर फोकस करना चाहिए कि निवेशक कैसे म्युचुअल फंड के नजरिये से बेहतर कंपनी का चुनाव करें। कैसे भरोसेमंद कंपनी का चयन करें।
-अनिल पटेल, डायरेक्टर, बलूनी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन