फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: किट्टी प्रकरण में सास और दामाद समेत तीन पर मुकदमा, 20 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Wed, 25 Sep 2019 10:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

किट्टी के करीब 20 लाख रुपये हड़पने के आरोप में संचालिका सुशीला बर्थवाल और उसके दामाद राजेश गैरोला समेत तीन के खिलाफ कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इससे पहले सुशीला बर्थवाल के खिलाफ देहरादून और हरबर्टपुर में दर्ज मुकदमे में पुलिस आरोप पत्र दाखिल कर चुकी है। 

विज्ञापन


कैंट कोतवाली की डाकरा बाजार निवासी संगीता खंडेलवाल के अनुसार थानों निवासी सुशीला बर्थवाल किट्टी चलाती थीं। फरवरी 2018 में किट्टी डाली थी, जो फरवरी 2019 में पूरी हो गई थी।

इसके बाद किट्टी के 19 लाख 65 हजार रुपये अदा करने के बाबद सुशीला लगातार टरकाती रहीं। जून में सुशीला बर्थवाल ने अपने दामाद राजेश गैरोला और भाई के साथ मिलकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन


इस बाबत रानीपोखरी थाने में आरोपियाें के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था, जिसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कैंट कोतवाली में धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। कैंट कोतवाली में सुशीला बर्थवाल के खिलाफ यह दूसरा मुकदमा है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें