फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरण रिजिजू पहुंचे जोशीमठ, आईटीबीपी हिमवीरों से करेंगे मुलाकात

Tue, 29 Jan 2019 02:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोशीमठ
विज्ञापन
किरण रिजिजू पहुंचे जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू मंगलवार को दो दिवसीय दौरे पर औली पहुंचे। उन्होंने यहां हिमवीरों से भेंट की और सीमा क्षेत्र की जानकारी ली। बुधवार को वे सरहद पर मुस्तैद आईटीबीपी के जवानों से मुलाकात करने जाएंगे।  

विज्ञापन


मंगलवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू एमआई 17 से जोशीमठ स्थित सेना हेलीपेड पहुंचे। वे यहां से आईटीबीपी के प्रथम बटालियन कैंपस पहुंचे। जोशीमठ-औली मोटर मार्ग बंद होने से वे रोपवे से औली स्थित भारतीय पर्वतारोहण स्कीइंग संस्थान पहुंचे। यहां जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इसके बाद हिमवीरों ने उन्हें विषम भौगोलिक परिस्थितियों में चल रहे स्कीइंग प्रशिक्षण का डेमो दिखाया। उन्होंने जवानों से मुलाकात कर सीमा क्षेत्र की जानकारी ली। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने औली स्थित पर्वतारोहण स्कीइंग संस्थान के ट्रेनिंग सेंटर का जायजा भी लिया।
विज्ञापन


वे रात्रि प्रवास भी औली में आईटीबीपी कैंप में करेंगे। गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू ने कहा कि मौजूदा समय में चमोली से लगे चीन सीमा क्षेत्र में भारी बर्फबारी हुई है। यह हिमवीरों के लिए काफी मुश्किलों भरा और चुनौतीपूर्ण समय होता है।

बुधवार को सीमा की रेकी के लिए मुस्तैद जवानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। विषम भौगोलिक परिस्थितियों में रह रहे जवानों से मुलाकात करने से जवानों का हौसला बुलंद होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें