फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतने बड़े 'नागराज' को देखकर हैरान रह गए लोग

Thu, 07 May 2015 08:26 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी स्थित मेडिकल कॉलेज में फिर किंग कोबरा निकल आया। 14 फीट के इस नाग को देख लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
विज्ञापन

इसके शहर का सबसे बड़ा नाग होने का दावा किया जा रहा है।

कॉलेज के एक सफाई कर्मी राधेश्याम ने सांप को काबू कर जाली में बंद किया। नाग को देखने और उसके साथ फोटो खिंचाने वालों की होड़ लगी रही। बाद में वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ा।

मेडिकल कॉलेज से एक साल में छोटे-बड़े करीब 40 से ज्यादा सांप पकड़े जा चुके हैं, जिनकी लंबाई अधिकतम 8-9 फीट रही है।

शनिवार को किंग कोबरा लेक्चर थियेटर के पास निकल आया। फन समेत इसके शरीर पर पीले रंग के रिंग थे। बाद में वन विभाग की रेस्क्यू टीम आशुतोष के साथ पहुंची।
Trending Videos
विज्ञापन

23 फीट के किंग कोबरा का मिला था कंकाल

सांप पकड़ने में माहिर उमेश को भी बुलाया गया। काफी देर तक चले आपरेशन के बाद सांप को काबू किया जा सका। इसके बाद सांप के साथ फोटो खिंचवाने, सोशल मीडिया में फोटो लोड करने का भी दौर चला।

बाद में सांप को जंगल में छोड़ दिया गया। डीएफओ सनातन कहते हैं कि अब तक इतना बड़ा किंग कोबरा सांप शहर और आसपास पकड़ा गया हो, इसकी रिपोर्ट नहीं है।

रामनगर वन प्रभाग के दचौरी रेंज के लदुवागढ़ झरने के पास करीब चार साल पहले 23 फीट लंबे किंग कोबरा का कंकाल मिला था।

दावा किया गया था कि इससे पहले इतना बड़ा किंग कोबरा कहीं रिपोर्ट नहीं हुआ है। पिछले साल हल्द्वानी वन प्रभाग में लाखनमंडी में 12 फीट लंबा किंग कोबरा सांप पकड़ा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें