जबकि उस बंगले के आगे बाकायदा ईडी ने अटैचमेंट के बोर्ड लगाए हुए हैं। इससे परेशान होकर बुलबुल कटारिया ने 12 अक्तूबर को पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड से इसकी शिकायत की थी। इसमें पुलिस मुख्यालय ने एसपी क्राइम को मामले की जांच करने के आदेश दिए। इस पर अब बुलबुल कटारिया को बृहस्पतिवार को देहरादून बुलाया गया है।
बुलबुल कटारिया ने पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा था। जांच मेरे द्वारा की जा रही है। लिहाजा इस मामले में उनके बयान आवश्यक हैं। इसलिए उन्हें देहरादून बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है।
- लोकेश्वर सिंह, एसपी क्राइम