बताया जाता है कि रात को जब सभी पुलिस कर्मी सो गए तो आरोपी हथकड़ी लेकर फरार हो गया। बुधवार की सुबह जब पुलिसकर्मियों की नींद खुली तो घटना का पता चला। महाराष्ट्र पुलिस ने घटना की जानकारी नगर कोतवाली पुलिस को दी।
महाराष्ट्र पुलिस के एपीआई प्रसाद डोंगर ने पुलिस को बताया कि आरोपी अमित को नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी को पीसीआर में देहरादून लाया गया था।
देहरादून से ट्रेन न होने पर वह हरिद्वार पहुंचे थे। बुधवार को हरिद्वार से महाराष्ट्र के लिए रवाना होना था। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। अभी महाराष्ट्र पुलिस ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।