फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अपहृत किशोरी लखनऊ में मिली, दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र से अपहृत किशोरी दो बच्चों के पिता के साथ उत्तर प्रदेश के लखनऊ में मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट संबंधी धारा बढ़ाई है।
विज्ञापन


15 फरवरी को कोतवाली क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी। बताया था कि 14 फरवरी को उनकी 17 वर्षीय बेटी हिमाचल प्रदेश के पांवटा गई थी, लेकिनघर वापस नहीं आई। उन्होंने बेटी के अपहरण की आशंका जताई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि किशोरी की तलाश के लिए टीम गठित की गई। सर्विलांस टीम ने किशोरी का लोकेशन उत्तर प्रदेश के लखनऊ में ट्रेस की। इसके बाद टीम लखनऊ रवाना हुई। किशोरी और आरोपी सरोजिनी नगर में मेट्रो स्टेशन के पास मिले। पुलिस ने जब जानकारी ली तो पता चला कि आरोपी विवाहित है और उसके दो बच्चे हैं। किशोरी ने दुष्कर्म की पुष्टि की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें