देहरादून में खेल-खेल में लापरवाही एक मासूम बच्चे की जिंदगी लील गई। बच्चा अपने घर के पास ही खेल रहा था तभी उसके ऊपर खड़ी बाइक गिर गई।
चार साल के बच्चे के ऊपर सड़क किनारे खड़ी बाइक गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत करार दिया।
मृतक मासूम तीन बहनों के बाद सबसे छोटा था। शिमला बाईपास पर स्थित पित्थूवाला गांव में हाईवे पर अक्स (04) पुत्र प्रमोद खेल रहा था।
अक्स गांव में ही स्थित वंदना मॉडर्न स्कूल में यूकेजी का छात्र बताया जा रहा है, जबकि उसके पिता प्रमोद कोर्ट में क्लर्क की नौकरी करते हैं।
खेलने के दौरान अक्स सड़क किनारे खड़ी बाइक के नजदीक पहुंचा। तभी अचानक वह गिर गई, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल अक्स को महंत इंद्रेश अस्पताल लाया गया। लेकिन इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया।