Iदून में आयोजित खेलो इंडिया महिला वुशू लीग नॉर्थ जोन प्रतियोगिता का समापनI
परेड ग्राउंड स्थित बहुउद्देशीय क्रीड़ा हाॅल में खेलो इंडिया महिला वुशू लीग नॉर्थ जोन प्रतियोगिता के अंतिम दिन शंशो इवेंट के सभी फाइनल मैच खेले गए। प्रतियोगिता के सीनियर बालिका वर्ग के 48 किलोग्राम भार वर्ग में चंडीगढ़ की रोशनी ने स्वर्ण और उत्तराखंड की सुहानी ने रजत पदक अपने नाम किया।
सब जूनियर बालिका वर्ग के 30 किलो भार वर्ग में हरियाणा की कृतिका ने चंडीगढ़ की साक्षी को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। 33 किलोग्राम में आर्या कश्यप ने स्वर्ण प्राप्त किया। 45 किलोग्राम में हरियाणा की अनु को स्वर्ण एवं चंडीगढ़ की भूमिका को रजत पदक मिला।
जूनियर बालिका वर्ग के 45 किलोग्राम में चंडीगढ़ की अनु ने स्वर्ण और चंडीगढ़ की शिवानी को रजत पदक जीता। सीनियर बालिका वर्ग के 45 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की निशा कुमारी ने स्वर्ण पदक और दिल्ली की कहकशा ने रजत पदक अपने नाम किया।
सीनियर बालिका वर्ग के 60 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की अंजली ने जम्मू-कश्मीर की मेहरीन को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कार्यक्रम के अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
Iमंत्री जोशी ने जोशी ने विजेताओं को किया सम्मानितI
खेलो इंडिया वूमन नॉर्थ वुशू प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शनिवार को परेड ग्राउंड बहुउद्देशीय हाल में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारत के वुशू एसोसिएशन के इतिहास पर चर्चा करते हुए ऐसे बेहतरीन खेल बताया। महिला वुशू लीग में 450 महिला प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया है। इस दौरान पूर्व सैनिक शमशेर सिंह बिष्ट, अमिताभ शर्मा, कोच अंजना, हिमांशु बंसल, शशिकला बिष्ट, डॉ. मैत्री चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।