फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साइबर ठगों के जाल में एक दिन में फंस गए पांच लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपटेलनगर थानाक्षेत्र अंतर्गत चार अलग-अलग जगहों से मामले किए दर्जI
विज्ञापन




दून में साइबर ठगी की घटनाएं दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को साइबर ठगी के एक साथ पांच मामले सामने आए। साइबर ठगों ने लोगों को अलग-अलग तरह से झांसा देकर करीब आठ लाख रुपये ठग लिए। किसी से कस्टम अधिकारी बन तो किसी को होम लोन, गिफ्ट जीतने का झांसा देकर और किसी को कुसुम योजना के नाम पर ठगा। एक मामला कैंट थानांतर्गत दर्ज किया गया।


Iइंग्लैंड से फर्जी गिफ्ट लाने के नाम पर ठगे तीन लाखI

साइबर ठग ने कस्टम अधिकारी बनकर इंग्लैंड से फर्जी गिफ्ट लाने के नाम पर युवती से तीन लाख दस हजार रुपये ठग लिए। पटेलनगर के सॉलिटियर हाईट्स चमन विहार निवासी पीड़िता चंचल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पास किसी का फोन आया जिसने खुद को कस्टम अधिकारी बताया। बताया कि आपका इंग्लैंड से गिफ्ट आया है, जो मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम में पकड़ लिया गया है। इसे छुड़ाने के लिए पैसे देने होंगे। इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड में कोई रिश्तेदार ना होने को कहकर गिफ्ट लेने से इन्कार कर दिया। लेकिन साइबर ठग ने धमकी देते हुए कहा कि गिफ्ट आ गया है तो तुम्हें लेना ही होगा। इसके बाद उसने गिफ्ट ना लेने पर पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इससे उन्होंने डरकर उसके बैंक खाते में 63 किस्तों में तीन लाख दस हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। पटेलनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




Iकुसुम योजना के नाम पर 2.24 लाख रुपये ठगेI



बंजारावाला के शिवपुरी निवासी रोशन सिंह से साइबर ठगों ने कुसुम योजना के नाम पर दो लाख 24 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोलर वाटर पंप लगवाने के लिए नेट पर सर्च किया तो कुसुम योजना के नाम पर एक नंबर मिला। उस पर फोन किया तो विकास जैन नाम के युवक ने पता, बैंक पासबुक की फोटो, आधार कार्ड मांगा और कहा कि कुछ समय बाद बिना कोई चार्ज दिए सेंक्शन मिल जाएगा। इसके बाद फोन आया कि आपकी फाइल सेंक्शन हो गई है। इसके लिए 5600 रुपये फाइल प्रोसेसिंग के देने होंगे। इसके बाद ट्रांसपोर्ट के नाम पर 7850 रुपये की मांग की गई। इसके बाद साइबर ठग ने किस्तों में एक लाख 53980 रुपये ठग लिए। लेकिन फाइल पेंडिंग ही पड़ी रही। उसने रिफंड करने के नाम परकिस्तों में 2,24,680 रुपये ठग लिए।

Iजेजे कम्यूनिकेशन का मालिक बताकर ठगे 1.77 लाखI

पटेलनगर के अलकनंदा निवासी योगेंद्र बिष्ट से साइबर ठगों ने फेसबुक पर लाइव प्रोग्राम में गिफ्ट जीतने का झांसा देकर जेजे कम्यूनिकेशन का मालिक बताकर एक व्यक्ति ने 1.77 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि फेसबुक पर एक लाइव वीडियो के क्विज प्रोग्राम में उन्हें एक प्रश्न का सही उत्तर देने पर एक गिफ्ट जीतने का मैसेज मिला और बात करने के लिए एक नंबर दिया गया। नंबर पर बात की तो मनीष जैन नाम के व्यक्ति ने उन्हें कहा कि आपने आईफोन 14 प्रो मेक्स व गोल्डन वॉच, बैग जीता है और इसका बिल भी भेज दिया गया है। लेकिन इसके लिए पहले 4050 रुपये डिलीवरी चार्ज देना होगा। जो बाद में रिफंड कर दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने झांसे में आकर डिलीवरी चार्ज भेज दिया और इसके बाद जीएसटी चार्ज के नाम पर 17160 रुपए भेज दिए। इसके बाद साइबर ठगों ने गलत पेमेंट बताकर उनसे 17 हजार और 160 रुपये अलग से दोबारा भेज दिए।
विज्ञापन


Iहोम लोन का मैनेजर बता ठगे 95 हजारI

निरंजनपुर के ब्रह्मपुरी निवासी रामनरेश से साइबर ठग ने होम क्रेडिट लोन का मैनेजर बताकर एक व्यक्ति से 95 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित रामनरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने होम क्रेडिट के माध्यम से एक लाख रुपये का लोन लिया था। उसके बाद होम क्रेडिट का मैनेजर बताते हुए एक व्यक्ति ने होम क्रेडिट लोन महंगा बताकर शिक्षा लोन लेने का झांसा दिया। इसके बाद उसने लोन लेने से पहले कुछ पैसे जमा करने का झांसा दिया। पीड़िता ने साइबर ठग की ओर से भेजे गए स्कैनर पर 95 हजार रुपये भेज दिए। इसके बाद होम क्रेडिट लोन में पता किया तो उन्हें पता लगा कि उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें