फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल महाकुंभ 2019: 23 हजार से अधिक खिलाड़ियों के शामिल होने का अनुमान

Thu, 21 Nov 2019 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • दो दिसंबर से होंगी जिला स्तरीय प्रतियोगिता
  • 37 अलग-अलग आयु वर्ग में होंगे 11 खेल, न्याय पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर प्रतियोगिता के बाद होगी राज्य स्तर स्पर्धा
विज्ञापन
खेल महाकुंभ के बारे में बताते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जिले में खेल महाकुंभ का आगाज 25 नवंबर से होगा। एक दिसंबर से ब्लॉक और दो दिसंबर से जिला स्तरीय स्पर्धाएं होंगीं। महाकुंभ में 11 खेल 37 अलग-अलग आयु वर्गों में खेले जाएंगे। ब्लॉक और जिला स्तर के विजेताओं को भी नगद धनराशि देकर पुरस्कृत किया जाएगा। 

विज्ञापन


बुधवार को विकास भवन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीडीओ जीएस रावत ने खेल महाकुंभ के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 25 से 30 नवंबर तक न्याय पंचायत स्तर पर खेल महाकुंभ की स्पर्धाएं होंगीं। एक दिसंबर से सात दिसंबर तक ब्लॉक और दो से सात दिसंबर तक जिला स्तर की प्रतियोगिता होगी। कुछ खेल स्पर्धाएं सीधे जिला स्तर पर होगी। ये आठ दिसंबर से 29 दिसंबर तक होगी।

उन्होंने बताया कि स्पर्धाएं में अंडर-12, अंडर-14, अंडर-17, अंडर-21 और अंडर-25 (बालिका) वर्ग के खिलाड़ी शामिल हो सकेंगे। ब्लॉक और जिला स्तर पर विजेताओं को नगद पुरस्कार भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए खिलाड़ियों को पहले ग्राम विकास अधिकारी, ब्लॉक और जिला स्तर पर पंजीकरण कराना होगा। प्रतियोगिता में केवल उत्तराखंड के मूल निवासी या पढ़ाई कर रहे खिलाड़ी ही शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


महाकुंभ में होंगे यह 11 खेल

खेल महाकुंभ में कबड्डी, खो-खो, फुटबॉल, बॉलीबाल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स (10 स्पर्द्धाएं), जूडो, बॉक्सिंग, टीटी, बास्केटबॉल, हैंडबॉल की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। बालक और बालिका वर्ग में कई खेल स्पर्धाएं अलग-अलग हो सकती है। अंडर-12, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-21 वर्ग में बालक-बालिका और अंडर-25 में केवल बालिका वर्ग की स्पर्धाएं होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें