- बैठक कर चालदा महासू मंदिर के निर्माण कार्यों को अंतिम रूप देने पर दिया जोर
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। खत कोरु के सभी गांवाें के निवासियों की आम सभा कचटा स्थित मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में चालदा महासू के प्रवास संबंधी तैयारियों को लेकर चर्चा करने के साथ मंदिर तक आने वाले सभी रास्तों की मरम्मत व डामरीकरण आदि के कार्यों को कराए जाने के लिए प्रयास करने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों को अंतिम रूप दिए जाने को लेकर भी बात हुई।
कचटा मंदिर में आयोजित की गई बैठक में खत के सदर स्याणा सुनील जोशी ने कहा कि चालदा महासू देवता अगले वर्ष कचटा मंदिर में प्रवास पर आएंगे। इसके पहले ही सभी आवश्यक कार्यों को पूरा कराया जाना है। इस दौरान चालदा महाराज के मंदिर में चल रहे निर्माण कार्यों को अंतिम रूप दिए जाने व महाराज का आंगन आदि में शेष कार्यों को समय से पूरा कराने को लेकर चर्चा की गई।
इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष सीताराम चौहान ने कहा कि सरकार, राजनेता या अन्य किसी धार्मिक संस्थानों से जो धनराशि स्वीकृत की जाती है उसे मंदिर निर्माण कार्य में खर्च किया जाएगा। आम सभा में मातबर सिंह चौहान, सरदार सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह चौहान, राजेंद्र दत्त शर्मा, हाकम सिंह चौहान, धाम सिंह चौहान, स्वराज सिंह चौहान, चमन सिंह खन्ना, पूर्ण सिंह खन्ना, बारु सिंह, विरेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।