फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सेलाकुई में धूमधाम से निकली खाटू श्याम निशान यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
- फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर निकली यात्रा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सेलाकुई। फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर खाटू श्याम धाम से भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान हाथ में बाबा का निशान लिए भजन गाते हुए श्रद्धालु यात्रा के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे जहां पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना कर यात्रा का समापन किया गया।
विज्ञापन

फाल्गुन माह के चौथे दिन आयोजित की गई निशान यात्रा में भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके पहले सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर व नगर पंचायत के अध्यक्ष सुमित चौधरी ने प्राचीन शिव मंदिर से यात्रा का उद्घाटन किया। यात्रा सेलाकुई बाजार से होते हुए राजावाला तिराहे के निकट स्थित खाटू श्याम धाम मंदिर में आकर संपन्न हुई। यात्रा पर जगह-जगह व्यापारियों ने पुष्प वर्षा की। इसके साथ ही रास्ते में लगाए गए स्टाल से फल, जूस व पानी आदि का वितरण किया गया। यात्रा के मंदिर परिसर में पहुंचने पर पंडित सुदामा गैरोला ने विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान मनीष शेट्टी, हर्षवर्धन, मुकुल शर्मा, विनोद कश्यप, पंडित अश्वनी, अनुज महावर, संजय चौधरी, विनीत चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें