फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खटीमा गोलीकांड: सीएम धामी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- आंदोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा

Thu, 01 Sep 2022 04:44 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

खटीमा गोलीकांड की 28वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम धामी ने कहा कि शहीद हुए जवानों को मैं यह राज्य देने के लिए नमन करता हूं। उन्होंने राज्य के लिए अपनी मां की ममता, बहन की राखी, बच्चों के लाड़-प्यार को त्याग दिया।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले राज्य आंदोलनकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप समृद्ध और प्रगतिशील उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्पबद्ध है।

विज्ञापन


 

खटीमा गोलीकांड की 28वीं बरसी पर खटीमा के शहीद स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए सीएम धामी ने कहा कि शहीद हुए जवानों को मैं यह राज्य देने के लिए नमन करता हूं। उन्होंने राज्य के लिए अपनी मां की ममता, बहन की राखी, बच्चों के लाड़-प्यार को त्याग दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा

सीएम ने कहा कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए हम कृतसंकल्पित हैं। राज्य के विकास को और अधिक गति प्रदान करने, पलायन रोकने, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास में प्राथमिकता से कार्य किया जा रहा है।



ये भी पढ़ें...Uniform Civil Code:  इस महीने से मांगे जाएंगे ऑनलाइन सुझाव, ड्राफ्ट समिति की ओर से तैयार कराई जा रही वेबसाइट

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण में अपने प्राणों की आहुति देने वाले आंदोलकारियों के बलिदान को प्रदेश हमेशा याद रखेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें