फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बालक वर्ग कबड्डी में खतार की टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
रामलीला मैदान में चल रही ब्लॉक स्तरीय दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया है। कबड्डी बालक वर्ग में खतार संकुल की टीम पहले और पजिटीलानी की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, बालिका वर्ग कबड्डी में रुपोऊ की टीम ने पहला और कालसी गेट की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ ज्येष्ठ उप प्रमुख भीम सिंह चौहान ने किया। खो-खो प्रतियोगिता में कालसी गेट की टीम पहले, मुंधान की टीम दूसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में पजिटीलानी और 200 मीटर की दौड़ में मुंधान ने पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में कालसी गेट पहले और बिसोगीलानी दूसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर रणवीर सिंह चौहान, पीतांबर तोमर, दिनेश रावत, चतर सिंह चौहान, राकेश राणा, रणवीर सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें