फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राइंका डाकपत्थर का भवन जर्जर, हादसे की आशंकाट

विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर का भवन जर्जर हो गया है। बारिश होने पर कमरों में पानी टपकने लगता है। सीलन और दुर्गंध के बीच बच्चों को बढ़ाई करनी पड़ती है। भवन ढहने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्कूल की मरम्मत के नाम पर विभाग एक दूसरे पर पल्ला झाड़ रहे हैं। वर्ष 1970 में परियोजना क्षेत्र में सिंचाई विभाग ने राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर के भवन का निर्माण किया था। लंबे समय से शिक्षा विभाग स्कूल का संचालन करता आ रहा है। लेकिन, राज्य गठन के बाद से दोनों ही विभाग स्कूल की मरम्मत के नाम पर एक दूसरे पर पल्ला झाड़ते आ रहे हैं। मौजूदा हाल यह है कि भवन के कमरों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं। दीवारों के आसपास घास उग आई हैं। इसके साथ ही भवन के कमरों के छत का प्लास्टर गिर रहा है। दोनों विभाग बजट का रोना रोकर एक-दूसरे के ऊपर अपनी जिम्मेदारियों का ठीकरा फोड़ रहे हैं। इसका खामियाजा यहां पढ़ने वाले 560 छात्र-छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें