फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल का बयान सरकार के लिए आईना

Mon, 10 Mar 2014 08:09 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने शनिवार को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राजभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल अजीज कुरैशी द्वारा पहाड़ी जनपदों में शिक्षकों व चिकित्सकों की कमी बताने पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया।
विज्ञापन


पढ़ें, देखिए कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची

उन्होंने कहा कि राज्यपाल की बात सरकार के लिए आईना है, हरीश सरकार को अपनी स्थिति सुधारनी चाहिए।

किया अपना गुणगान
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी समस्या का समाधान करने के लिए मेरी सरकार ने प्रदेश में तबादला एक्ट लागू किया था, लेकिन कांग्रेस सरकार ने आते ही उसे निरस्त कर दिया।

पढ़ें, जब एनडी तिवारी को पिता ने किया बेदखल

अभी तक भाजपा इस मुद्दे को उठा रही थी अब राज्यपाल ने भी हमारा समर्थन किया। और, यह बात किसी को भूलनी नहीं चाहिए कि राज्यपाल किसी भी प्रदेश सरकार के संवैधानिक प्रमुख होते हैं।
विज्ञापन


पढ़ें, ...तो एनडी तिवारी लड़ेंगे सपा से चुनाव!

हमने एक्ट में प्रावधान किया था कि एक निश्चित अवधि तक हर हाल में पहाड़ में ही सर्विस करनी होगी। यदि वह कानून लागू होता तो यह समस्या कब की खत्म हो गई होती।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें