फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में फिर पकड़ में आया खालिस्तान समर्थक, फेसबुक पर अपलोड किए थे आपत्तिजनक पोस्ट

Mon, 04 Feb 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में खटीमा, सितारगंज और बाजपुर के बाद अब एक बार फिर रुद्रपुर थाना क्षेत्र में फेसबुक पर खालिस्तान समर्थन में वीडियो और पोस्ट डालने अपलोड करने वाले एक युवक को पुलिस ने चिह्नित किया है।

विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने युवक से माफीनामा लिखवाकर भविष्य में उसे इस तरह की आपत्तिजनक पोस्ट अपलोड नहीं करने की चेतावानी देकर छोड़ दिया है। पिछले माह में पुलिस सात खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। 

दो दिन पूर्व पुलिस को एक युवक की ओर से फेसबुक पर खालिस्तान आंदोलन के नेता रहे जनरैल सिंह भिंडरवाला के समर्थन में वीडियो और पोस्टर फेसबुक पर पोस्ट किए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से जांच कर रुद्रपुर में रहने वाले एक युवक को चिह्नित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में पता चला कि फेसबुक पर पोस्ट अपलोड करने वाला युवक सिख समाज से है और रुद्रपुर की ही किसी ट्रांस्पोर्ट कंपनी में बतौर कंप्यूटर ऑपरेटर काम करता है। इससे पहले भी वह एक बार फेसबुक पर वीडियो और पोस्ट अपलोड कर चुका है।

पुलिस ने फिलहाल युवक की फेसबुक आईडी को ब्लॉक करने के साथ ही उससे भविष्य में इस तरह की पोस्ट अपलोड नहीं करने का लिखित माफीनामा लेकर उसे छोड़ दिया है। बता दें कि सितंबर माह में खटीमा में भी व्हाट्सएप पर 20-20 खालिस्तान रिफ्रेंडम नाम से ग्रुप चलाने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

इसके बाद अक्तूबर में फेसबुक पर पोस्ट अपलोड करने वाले सितारगंज निवासी एक युवक और रुद्रपुर निवासी एक बुजुर्ग के खिलाफ भी पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। बीती 21 जनवरी को बाजपुर क्षेत्र में दो युवक पुलिस ने चिह्नित किए थे। अब रुद्रपुर में एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें