द ग्रेट खली उर्फ दिलीप सिंह राणा ने हल्द्वानी में ब्रॉडी स्टील के हाथों मिली टक्कर का हिसाब देहरादून में पूरा कर लिया। खली ने ब्रॉडी स्टील और उसके दोनों साथियों को महज आठ मिनट में धराशायी कर दिया।
घायल खली के सामने तीनों विदेशी रेसलर का कोई पैंतरा काम नहीं आया। स्टील के दोनों साथी रेसलर नॉक्स और अपोलो चैन से बंधे थे। स्टील भी इस तरह से लड़े मानो उनमें कोई दमखम नहीं है।
जिस तरह खली को स्टील ने कुर्सी से लहूलुहान किया था ठीक उसी अंदाज में खली ने विदेशी रेसलर पर हमला बोलकर अपना बदला पूरा किया।