हम रिंग के अंदर का वह वीडियो आपके लिए लाए हैं जिसमें महाबली खली को तीन विदेशी रेसलरों ने लहूलुहान कर दिया था। रेसलरों के इस हमले में खली बुरी तरह घायल हो गए थे। घायल अवस्था में द ग्रेट खली को हल्द्वानी स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से बृहस्पतिवार को उन्हें एयरलिफ्ट कर दून लाया गया।
उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित गौलापार स्टेडियम में 24 फरवरी को WWE के भारतीय संस्करण द ग्रेट खली रिटर्न्स का आगाज हो गया। हजारों दर्शकों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रेसलिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन किया।
रेसलिंग के तीसरे मुकाबले के दौरान ही अचानक ब्रॉडी स्टील ने रिंग से खड़े होकर खली को ललकारना शुरू कर दिया कि कहां हैं खली सामने आ, हिम्मत हैं तो मुझसे लड़। कहां छुपा है तू।' इतना सुनते ही द ग्रेट खली रिंग में उतर गए और ब्रॉडी को पीटना शुरू कर दिया लेकिन तभी ब्रॉडी को माइक नॉक्स और अपोलो का साथ मिल गया और तीनों मिलकर खली पर टूट पड़े।
वीडियो देखने के लिए अगली स्लाइड पर क्लिक करें।