फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खजान गुड्डू ने की बगावत, कांग्रेस छोड़कर आए थे भाजपा में

Thu, 19 Jan 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)
विज्ञापन
खजान गुड्डू - फोटो : file photo
विज्ञापन
टिकटों को लेकर भाजपा में रार थमने का नाम नहीं ले रही है। हाल में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए खजान गुड्डू ने पार्टी से बगावत करते हुए गंगोलीहाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है।
विज्ञापन


गुड्डू ने बृहस्पतिवार को यहां समर्थकों के साथ बैठक के बाद चुनाव लड़ने का एलान करते हुए गुड्डू ने कहा कि उनके साथ गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के लोग हैं। उनको कांग्रेस छोड़ते समय भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने गंगोलीहाट सीट से टिकट देने का आश्वासन दिया था, लेकिन भाजपा नेतृत्व अपनी बात से पीछे हट गया है।

उन पर चुनाव लड़ने के लिए समर्थकों का दबाव है। उन्होंने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है। वह 24 जनवरी को नामांकन करेंगे। पिछले करीब एक साल से गंगोलीहाट में कांग्रेस नेता के रूप में सक्रिय खजान गुड्डू तीन महीने पहले कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


इसके पीछे कांग्रेस पार्टी से उन्हें तवज्जो न मिलना कारण था। गुड्डू भाजपा में शामिल हुए तो उनको टिकट मिलने की उम्मीद थी। भाजपा ने गंगोलीहाट आरक्षित सीट से मीना गंगोला को टिकट दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें