फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केतन लाल हत्या केस: प्रतापनगर जा रहे भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नरेंद्रनगर में रोका, वहीं धरने पर बैठे

Mon, 22 Jun 2026 06:35 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, नरेंद्रनगर (टिहरी)

सार

देवल गांव निवासी युवक केतन लाल की हत्या होने पर भीम आर्मी कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने देवल जा रहे थे। लेकिन नरेंद्रनगर में बैरिकेटिंग के साथ भारी पुलिस फोर्स और आईटीबीपी तैनात कर उन्हें आगे जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
भीम आर्मी कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतापनगर ब्लॉक में देवल गांव निवासी युवक की हत्या से आक्रोशित भीम आर्म के लोग प्रतापनगर कूच कर रहे थे, लेकिन प्रतापनगर में चल रहे विरोध को देखते हुए पुलिस ने कार्यकर्ताओं को नरेंद्रनगर बाईपास पर रोक दिया। इससे नाराज होकर वह वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस-प्रशासन और भीम आर्मी के बीच देर शाम तक वार्ता का दौर चलता रहा।

विज्ञापन


प्रतापनगर के देवल गांव निवासी युवक केतन लाल की हत्या होने पर भीम आर्मी कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने देवल जा रहे थे। लेकिन नरेंद्रनगर में बैरिकेटिंग के साथ भारी पुलिस फोर्स और आईटीबीपी तैनात कर उन्हें आगे जाने से रोक दिया। भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत नोटियाल ने कहा कि उनकी एक सूत्रीय मांग पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना है। तीन सप्ताह बाद भी दोषियों को सजा नहीं मिल पाई है। हम पीड़ित परिवार से मिलकर आगे की रणनीति तैयार करने देवल गांव जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने जबरन रोक दिया। जब तक हम पीड़ित परिवार से नहीं मिल जाते हैं, धरने पर बैठे रहेंगे।

धर्मावाला टोल प्लाजा पर बवाल: हिमाचल के युवकों ने कर्मचारी को पीटा, सिर पर फास्ट टैग मशीन से किए वार
विज्ञापन
विज्ञापन


देवल गांव में हुई घटना के मामले में पहले ही चार लोग गिरफ्तार कर दिए गए हैं। जबकि जिला प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को करीब सवा चार लाख रुपये मुआवजा दिया गया है। जो संगठन पीड़ित परिवार से मिलने की बात कर रहे हैं, वह पहले कई बार उनसे मिल चुके हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्हें नरेंद्रनगर में रोका गया है। धरना समाप्त करने के लिए उनसे वार्ता की जा रही है।
- श्वेता चौबे, एसएसपी टिहरी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें