फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल शकूर हत्याकांडः थाईलैंड में ऑफिस संचालित करता था मृतक, एसटीएफ करेगी केस में मदद

Wed, 04 Sep 2019 09:36 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन
बिटक्वाइन अकाउंट का पासवर्ड जानने को हुई केरल के अब्दुल शकूर की हत्या के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। शकूर थाईलैंड में भी आफिस संचालित करता था। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को एसटीएफ की मदद लेगी। इसी बीच पुलिस का अनुमान है कि क्रिप्टो करेंसी में पूंजी निवेश एक हजार करोड़ से ऊपर जा सकता है।
विज्ञापन


प्रेमनगर थाना क्षेत्र में केरल के अब्दुल शकूर की यातनाएं देकर हत्या कर दी गई थी। आरोपी 28 अगस्त की रात शव को अस्पताल में छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर दावा किया था कि 485 करोड़ की बिटक्वाइन पाने के लालच में शकूर की हत्या की गई है। जबकि चार आरोपी अभी फरार है।
 
विज्ञापन

पुलिस की एक टीम केरल जाएगी

इनके विदेश भागने की संभावना अधिक होने के कारण पुलिस उनके पासपोर्ट को लेकर जानकारी जुटाने में लगी है। ताकि उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो सके। पुलिस जांच में आया है कि अब्दुल शकूर का साम्राज्य थाईलैंड तक फैला हुआ था। शकूर वहां भी ऑफिस संचालित करता था। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरुण मोहन जोशी ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टास्क फोर्स की मदद ली जाएगी। केरल में अब्दुल शकूर और उसके साथियों के खिलाफ शिकायतों की फेहरिश्त लगातार बढ़ रही है। केरल और दून पुलिस आपस में समन्वय बनाकर कार्रवाई में जुटी है। जल्द ही पुलिस की एक टीम केरल जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें