कैंट ब्ल्यू और दून चैलेंजर ने द्रोणा 70वीं लाला नेमीदास मेमोरियल जिला फुटबाल लीग में एकतरफा जीत दर्ज की।
केवीएस स्पोर्टिंग ने भी अपना मैच जीता। जबकि गोरखा ब्वायज व गढ़वाल स्टार और सीटी यंग व तपोवन के मुकाबले गोलरहित समाप्त हुए।
देहरादून के राजीव गांधी क्रीड़ा मैदान पर हुए पहले मैच में कैंट ब्ल्यू ने यमुना एफसी को 5-1 से हराया। कैंट ब्ल्यू के चेतन व अंशुल ने 2-2 और मनीष ने 1 गोल किया। दूसरे मैच में दून चैलेंजर ने यूके टाइगर को 4-0 से हराया।
दून चैलेंजर के अजहर अंसारी ने 2, इमरान खान व पृथ्वी सिंह ने 1-1 गोल किया। तीसरे मैच में केवीएस स्पोर्टिंग ने डीएमके को 2-0 से शिकस्त दी। केविएस स्पोर्टिंग के लिए विपिन ने दोनों गोल किए।