फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालयों में मुश्किल हुई दाखिले की दौड़, सात दिन में आए सात हजार से ज्यादा दावेदार

Tue, 28 Jul 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • केंद्रीय विद्यालय संगठन में कक्षा एक के दाखिले के लिए मारामारी का आलम
  • सात अगस्त तक है ऑनलाइन आवेदन करने का मौका
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा एक के दाखिलों की दौड़ मुश्किल होती जा रही है। महज सात दिन में ही सात हजार से अधिक बच्चों के आवेदन आ चुके हैं। अभी सात अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन का मौका है। उधर, देहरादून शहर में भी करीब दो हजार आवेदन आ चुके हैं।

विज्ञापन


केंद्रीय विद्यालय संगठन ने 20 जुलाई से कक्षा एक के दाखिलों का ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया था। उत्तराखंड में करीब 3200 सीटों के लिए यह प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। केविएस उपायुक्त विनोद कुमार के मुताबिक सात दिन में करीब सात हजार आवेदन आ चुके हैं।

यानी फिलवक्त एक सीट पर दो से अधिक दावेदार हैं। ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि सात अगस्त गई है। उम्मीद है कि अंतिम दिन तक एक सीट पर चार से पांच दावेदार हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

लॉटरी से होंगे दाखिले

उन्होंने बताया कि सभी ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ऑनलाइन लॉटरी के माध्यम से कक्षा एक के दाखिले किए जाएंगे। इसके लिए पूर्व में ही दिशा निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जिन बच्चों का नाम लॉटरी में आएगा, उसकी जानकारी संबंधित स्कूल के साथ ही अभिभावकों तक भी पहुंच जाएगी।

11वीं के लिए भी मारामारी
शहर के प्राइवेट स्कूलों में 11वीं के दाखिले के लिए भी मारामारी का आलम है। निजी स्कूलों में 90 प्रतिशत से कम पर 11वीं में साइंस नहीं मिल रही है। केंद्रीय विद्यालयों में भी बाहरी छात्रों के लिए दाखिलों की राह मुश्किल है।

कई प्राइवेट स्कूलों ने 11वीं के विषयों के आधार पर क्राइटेरिया तय किया हुआ है। यानी 90 प्रतिशत या इससे ऊपर अंकों पर साइंस, 85 से 90 प्रतिशत अंकों पर कॉमर्स और इससे नीचे ह्यमैनिटीज। हालांकि इस साल छात्रों में ह्यमैनिटीज को लेकर भी काफी उत्साह नजर आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें