फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राखी बंधवाकर बोले केजरीवाल, 'ये खुशी बयां नहीं कर सकता'

Sun, 30 Aug 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को शिवालिक नगर स्थित अपनी बहन के घर पहुंचकर राखी बंधवाई। पत्रकारों से उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन से बहन के घर तक लोगों का प्यार देखकर बहुत अच्छा लगा। लेकिन उन्होंने किसी भी राजनीतिक सवाल का जवाब देने से साफ इनकार किया।
विज्ञापन


दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का काफिला 11 बजकर 55 मिनट पर शिवालिक नगर स्थित एन कलस्टर में उनकी बहन के घर पहुंचा। पौने दो बजे उन्होंने पत्रकारों से बात की।

कहा कि रक्षा बंधन के दिन अपनी बहन के पास आकर जितना अच्छा लग रहा है वह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। पत्रकारों को मुश्किल से दिए गए तीन चार मिनट के समय में उन्होंने राजनीतिक सवालों का कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामना दी।
विज्ञापन


उनकी बहन रंजना ने कहा कि वह भगवान से यही दुआ मांगती है उनके भाई इससे भी ज्यादा लोगों की सेवा कर सकें। इस दौरान अरविंद के छोटे भाई मनोज केजरीवाल, बहनोई डॉ. अजय गुप्ता और बहन के बच्चे उपस्थित रहे।

सरकारी गाड़ी छोड़ बहनोई की गाड़ी में बैठे केजरीवाल

शनिवार सुबह 11:30 बजे शताब्दी रेलवे स्टेशन के एक नंबर प्लेटफार्म पर रुकी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ट्रेन की बोगी से बाहर निकले। रेलवे स्टेशन पर उन्होंने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं और यात्रियों का अभिवादन स्वीकार किया।
उनका अंदाज पुराना ही दिखा।

गहरे नीले रंग की सफारी, खाकी कलर की पैंट और लेदर की सैंडिल पहनकर आए थे। उन्हें रिसीव करने के लिए रेलवे स्टेशन पर पुलिस की गाड़ियों की लाइन लगी थी। स्थानीय पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस के जवान भी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भी केजरीवाल के साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेताब थे। अपने मोबाइल से एक दूसरे की फोटो खींच रहे थे। इसके बाद काफिला शिवालिक नगर जाने की तैयारी करने लगा तो केजरीवाल उत्तराखंड सरकार की कार में बैठने के बजाय अपने बहनोई की कार में बैठे।
विज्ञापन

सर, प्लीज! एक फोटो तो खिंचवा लो

अरविंद केजरीवाल जैसे ही शिवालिक नगर स्थित अपनी बहन डॉ. रंजना गुप्ता के घर के सामने अपने बहनोई की कार से उतरे तो उपस्थित लोगों को हाथ जोड़कर नमस्ते करने के बाद सीधे अंदर चले गए। मीडिया कर्मियों की उनसे बात करने की रिक्वेस्ट बेकार रही।

इस पर पत्रकारों को कवरेज के नाम पर सर प्लीज बहन के साथ राखी बंधवाते हुए एक फोटो तो खिंचवा लो कहना पड़ा। दरवाजे पर अपने भाई का स्वागत करने के लिए खड़ी बहन के पास खड़े होकर केजरीवाल ने आधा मिनट के लिए रुककर फोटो खिंचवाई।

घरों की बालकनी पर उमडे़ लोग
शिवालिक नगर के एन कल्सटर के लोग केजरीवाल का काफिला पहुंचते ही उनको देखने के लिए अपने घरों की बालकनी में आ गए। पार्क और उनकी बहन के घर के आसपास खड़े लोग भी केजरीवाल की झलक देखने को बेताब रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें