उत्तराखंड में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री मुरलीधर राव ने आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नया नाम ‘आरोपीलाल’ दिया है।
पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि केजरीवाल का काम दूसरों में कमी ढूंढना है। दिल्ली की जनता एक बार उनसे धोखा खा चुकी है। अब उनके बहकावे में कोई नहीं आएगा।
बुधवार को चंडीघाट पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन में पत्रकार वार्ता में मुरलीधर राव ने कहा कि दिल्ली में सरकार लोकतांत्रिक, परंपरागत तरीके से बनाई जाएगी।
उन्होंने केजरीवाल के विधायक खरीद-फरोख्त के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि देश को संकटकाल से उबारने की कोशिश की जा रही है। हाल में जिन प्रदेशों में चुनाव हैं उनमें नरेंद्र मोदी को प्रोजेक्ट नहीं किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में मुरलीधर राव ने कहा कि प्रधानमंत्री पहाड़ी प्रदेशों के विकास के लिए वचनबद्ध है। प्रदेश के सांसदों को केंद्रीय मंत्री मंडल में शामिल न किए जाने पर चुप्पी साध गए।