फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 वैकल्पिक मार्गाें को भी तैयार रखें : महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोनिवि मंत्री ने चारधाम यात्रा तैयारी की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
विज्ञापन

- बोले मंदिर के कपाट खुलने पर विश्व शांति की प्रार्थना की जाए
- यात्रा के दौरान किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। लोक निर्माण एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चारधाम मुख्य यात्रा मार्ग के साथ-साथ सभी 13 वैकल्पिक मार्गों को तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मंदिरों में कपाट खुलने पर सबसे पहले विश्व शांति के लिए प्रार्थना की जाए।
यह निर्देश कैबिनेट मंत्री महाराज ने लोनिवि मुख्यालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं और तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक में दिए।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और हम सभी चाहते हैं कि चारधाम यात्रा सरल, सुगम और सुरक्षित हो इसलिए यात्रा के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ब्लैक स्पॉट की पहचान के साथ-साथ संवेदनशील स्थानों की मैपिंग और प्राथमिकता निर्धारण की जाए।
विज्ञापन


-
नदियों में चैनेलाइजेशन किया जाए
महराज ने भटवाड़ी, डबराड़ी, चडेथी आदि जगहों पर नदी का स्तर सिल्ट के कारण ऊपर उठने से सड़क के प्रभावित होने की बात कही। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि समय से नदियों के चैनेलाइजेशन का काम पूरा होना चाहिए। सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि नदियों में चैनेलाइजेशन का काम शुरू कर दिया गया है। कैबिनेट मंत्री ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में वेटर और अन्य कर्मचारियों को साफ-सफाई के लिहाज से दस्ताने पहनना अनिवार्य किए जाने, सैनेटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित और रैथल, द्वारा, रोड़ीताल, खोड़ाताल के खराब ट्रैक रूटों सही करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने जीपीएस आधारित मशीनरी ट्रेकिंग, वन-वे सिस्टम, डायवर्जन प्लान, रोड साइन, रिफ्लेटर और क्रैश बैरियर की स्थिति की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

-

215 किमी मार्ग पर पैच वर्क का काम पूरा
यात्रा में शुरुआती समय खासा महत्वपूर्ण होता है। टीम वर्क साथ विभाग काम करेे और अन्य विभागों को कार्याें के बारे में जानकारी भी दे। अधिकारियों ने चारधाम यात्रा मार्ग पर पैच वर्क, क्रश बैरियर लगाए जाने समेत अन्य कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियाें के अनुसार 225 किमी के सापेक्ष 215 किमी मार्ग पर पैच वर्क पूरा हो चुका है। सभी कार्य 20 मई तक पूरे हो जाएंगे। समीक्षा बैठक के दौरान गंगोत्री विधायक सुरेश सिंह चौहान ने वर्चुअल प्रतिभाग किया। बैठक में सचिव पंकज पांडे, धीराज सिंह गबर्याल, लोनिवि के प्रमुख अभियंता राजेश कुमार, सिंचाई विभाग की अपर सचिव गरिमा रौंकली, मुख्य अभियंता सुभाष चंद्र पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें