सेलाकुई। रामपुर प्रीमियर लीग ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें केदारावाला ने शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। रामपुर की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 130 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केदारावाला की टीम ने मात्र 13 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि व केंद्रीय जल शक्ति सलाहकार नीरज कश्यप ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ग्रामीण स्तर की ऐसी खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का बेहतर माध्यम हैं। खेलों से अनुशासन व टीम भावना का विकास होता है। उन्होंने विजयी टीम को ट्रॉफी प्रदान करके सम्मानित किया। इस अवसर पर खालिद मंसूरी, राहुल मुल्तानी, राशिद अहमद, हसीन मिर्जा आदि मौजूद रहे। संवाद