फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Yatra: इस बार भी IRCTC करेगा हेली टिकटों की बुकिंग, कालाबाजारी रोकने को विजिलेंस करेगी निगरानी

Mon, 10 Mar 2025 11:17 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

Chardham Yatra 2025: केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलिपैड से हेली सेवा संचालित की जाती है। जिसमें पवन हंस, हिमालयन हेली, ट्रांस भारत, ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी एविएशन, केस्ट्रल एविएशन, एयरो एयरक्राफ्ट के हेलिकाप्टर संचालित होते हैं।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ के हेली टिकटों की कालाबाजारी व फर्जीवाड़ा करने वालों पर विजिलेंस की पैनी नजर रहेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजिलेंस के माध्यम से इसकी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। टिकटों की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ प्रदेश सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


चारधाम यात्रा में केदारनाथ हेली टिकटों के लिए मारामारी रहती है। आईआरसीटीसी के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद टिकटों की कालाबाजारी की शिकायत रहती है। पिछले साल भी तीर्थयात्रियों को महंगे दामों पर टिकट बेचे गए। इसे देखते हुए इस बार प्रदेश सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री धामी ने निर्देश दिए कि हेली टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए विजिलेंस के माध्यम से निगरानी की जाएगी।

Chardham Yatra 2025: इस बार ग्रीन चारधाम यात्रा की होगी शुरुआत, पुरखों की याद में पौधे रोपेंगे तीर्थयात्री

विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, फाटा व सिरसी हेलिपैड से हेली सेवा संचालित की जाती है। जिसमें पवन हंस, हिमालयन हेली, ट्रांस भारत, ग्लोबल विक्ट्रा, थंबी एविएशन, केस्ट्रल एविएशन, एयरो एयरक्राफ्ट के हेलिकाप्टर संचालित होते हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने हेली सेवा के लिए तैयारियां पूरी कर ली है। इसके अलावा हेली सेवा संचालन में मानक प्रचालन प्रक्रिया का सख्ती से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें