फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Yatra: जंगलचट्टी के पास भारी भूस्खलन, चपेट में आए पांच लोग, खाई में गिरने से दो की मौत, तीन घायल

Wed, 18 Jun 2025 03:04 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर बरसाती गदेरे के ऊपर से अचानक भारी भूस्खलन हुआ। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
केदारनाथ पैदल मार्ग पर भूस्खलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के समीप पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक महिला सहित पांच लोग गहरी खाई में जा गिरे। हादसे में दो पालकी मजदूरों की मौत हो गई, जो केदारनाथ धाम से लौट रहे थे। वहीं एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन


घटना बुधवार को पूर्वाह्न 11.20 बजे पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास हुई। बरसाती गदेरे के ऊपर से अचानक भारी भूस्खलन हुआ, जिससे बोल्डर व मलबा सीधे पैदल मार्ग की रेलिंग को तोड़कर खाई में जा गिरा। इसकी चपेट में आने से केदारनाथ से लौट रही एक महिला और चार पालकी मजदूर खाई में जा गिरे। अन्य लोगों ने भागकर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को खाई से निकाला। तब तक

गंभीर चोट लगने से पालकी मजदूर नितिन कुमार और चंद्रशेखर निवासी जम्मू-कश्मीर की मौत हो गई। वह डंडी-कंडी लेकर केदारनाथ से लौट रहे थे। वहीं पालकी मजदूर संदीप कुमार (22), नितिन मन्हास (16) निवासी जम्मू कश्मीर और महिला यात्री आकाश चितरिया (40) निवासी गुजरात घायल हो गईं। मजदूरों की हालत गंभीर है। वहीं दूसरे दिन भी मौसम खराब रहने से केदारनाथ के लिए हेली सेवा संचालित नहीं हो सकी।
विज्ञापन


मृतक
1- नितिन कुमार पुत्र रावेल सिंह जिला डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर) उम्र 18 वर्ष
2- चंद्रशेखर जिला डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर)

घायल
1- संदीप कुमार पुत्र दया कृष्णा ग्राम गली तहसील जिला डोडा जम्मू (पालकी मज़दूर )
2- आकाश चितरीय पुत्र दामोदर दास निवासी  भावनगर गुजरात 
3- नितिन मन्हास पुत्र मनजीत जिला डोडा जम्मू (पालकी मजदूर )

बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही 19 जून को प्रदेश के कई जिलों में तेज गर्जना और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया था।

ये भी पढ़ें...केदारनाथ आपदा : 12 साल बाद भी 702 डीएनए नमूनों काे अपनों का इंतजार, रहस्य बनी हुई मारे गए लोगों की पहचान
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य पहाड़ी जिलों में भी तेज गर्जन और हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। विभाग के अनुसार 23 जून तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहेगा, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें