फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Yatra: हेली सेवा को लेकर साइबर ठगों पर शिकंजा, 265 फर्जी लिंक और सोशल मीडिया अकाउंट किए ब्लॉक

Mon, 06 Apr 2026 07:24 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

पुलिस की साइबर फ्रॉड कॉम्बैट फोर्स ने जांच में 111 फेसबुक पेज चिन्हित किए, जिनमें से 106 पेज हटाए जा चुके हैं। इसके अलावा 16 इंस्टाग्राम अकाउंट भी संदिग्ध पाए गए, जिन पर कार्रवाई पुलिस जारी है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ यात्रा से पहले साइबर ठगों की सक्रियता पर पुलिस ने लगाम लगाते हुए कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने फर्जी वेबसाइटों, सोशल मीडिया अकाउंट्स और बैंक खातों को ब्लॉक किया है। हेलीकॉप्टर बुकिंग के नाम पर सक्रिय साइबर ठगों पर पुलिस ने अब तक 265 फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल नंबर को ब्लॉक कराया है।

विज्ञापन


पुलिस की साइबर फ्रॉड कॉम्बैट फोर्स ने जांच में 111 फेसबुक पेज चिन्हित किए, जिनमें से 106 पेज हटाए जा चुके हैं। इसके अलावा 16 इंस्टाग्राम अकाउंट भी संदिग्ध पाए गए, जिन पर कार्रवाई पुलिस जारी है। मोबाइल नंबरों के जरिए ठगी करने वाले नेटवर्क पर भी कार्रवाई करते हुए 110 नंबर चिन्हित किए गए हैं। उनमें से 55 नंबर ब्लॉक कर दिए गए हैं। वित्तीय लेनदेन पर नजर रखते हुए छह बैंक खातों की जांच की गई, जिनमें से एक खाते को  फ्रीज किया गया है।

Dehradun: सिर्फ IRCTC के माध्यम से ही होगी केदारनाथ हेली सेवा की बुकिंग, 10 अप्रैल से पोर्टल खोलने की तैयारी
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, हेलीकॉप्टर टिकट दिलाने का दावा करने वाली 22 संदिग्ध वेबसाइट्स की रिपोर्ट डोमेन रजिस्ट्रार को भेजी गई है। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने कहा कि हेलीकॉप्टर बुकिंग केवल आधिकारिक पोर्टल से ही करें। किसी भी लिंक, सोशल मीडिया विज्ञापन या व्हाट्सएप मैसेज पर भरोसा न करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें