इसके लिए क्यूआर कोड, साइन बोर्ड, होर्डिंग्स, टिकटों पर स्वच्छता संदेश, सार्वजनिक उद्घोषणाओं और अन्य दृश्य-श्रव्य माध्यमों के जरिए कूड़ा न फैलाएं, पर्यावरण बचाएं का संदेश प्रत्येक यात्री तक पहुंचाया जाएगा। जिलाधिकारी ने यात्रा मार्ग पर संचालित होटलों, ढाबों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु स्टार रेटिंग, ग्रीन बैजिंग जैसी प्रोत्साहनात्मक व्यवस्थाएं लागू करने तथा गंदगी फैलाने वालों पर दंडात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही फूड सेफ्टी एवं हाइजीन मानकों के कड़ाई से पालन करने और डंडी-कंडी, घोड़ा-खच्चर संचालकों को भी स्वच्छता संदेश के प्रचार-प्रसार से जोड़ने की भी बात कही।