बर्फ सफाई का कार्य जोरों पर चल रहा
गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से लिनचोली के बीच बर्फ सफाई का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब, लोनिवि के मजदूर लिनचोली से छानी कैंप के बीच बर्फ सफाई में जुट गए हैं। यहां संवेदनशील स्थानों पर तीन फीट से अधिक बर्फ है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बच्ची ने सुनाया महिषासुरमर्दिनि स्तोत्रम्...सीएम हुए मंत्रमुग्ध, पीएम मोदी से मिलाने का किया वादा
2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा में पैदल मार्ग से केदारनाथ तक एक रात में 17000 यात्रियों के ठहरने के इंतजाम किए जा रहे हैं। इन दिनों पैदल मार्ग पर रामबाड़ा से केदारनाथ के बीच बर्फ सफाई का कार्य चल रहा है। इन परिस्थितियों में आगामी 25 अप्रैल तक सभी तैयारियां पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। - अनिल कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ