फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आराम करते हुए पहुंचेंगे भक्त केदारनाथ!

Fri, 13 Sep 2013 08:44 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
16-17 जून को आए जलप्रलय के बाद तबाह हुई केदारघाटी को फिर से पहले की तरह करने के लिए कवायद शुरू हो चुकी है। इसके तहत केदारनाथ रूट पर अस्थाई पड़ाव बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


यह फैसला शुक्रवार को देहरादून में हुई एक बैठक में लिया गया। ये पड़ाव बिराहद्रा, शिवपुरी, व्यासी, देवप्रयाग, मलेथा, श्रीनगर, धारी, रुद्रप्रयाग, घोल्तीर, गौचर, कर्णप्रयाग में होगें।

पूजा का कार्यक्रम तय
11 सितंबर से केदारनाथ धाम में दोबारा पूजा शुरू हो गई है। इसके साथ ही पूजा का कार्यक्रम भी तय कर दिया गया है। लेकिन अभी धाम में श्रद्घालु नहीं पहुंच रहे हैं। मंदिर के आस-पास अभी मलबे का ढेर लगा हुआ है।
विज्ञापन


तय कार्यक्रम के मुताबिक धाम में सुबह चार बजे भोग लगेगा। प्रात: सात बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे। श्रद्धालु दोपहर एक बजे तक मंदिर में प्रवेश कर भगवान बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे।

भगवान केदार के दर्शन कर सकते हैं श्रद्धालु
श्रद्धालु शाम साढ़े छह बजे तक भगवान केदार के दर्शन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें मंदिर में गर्भगृह तक जाने की अनुमति नहीं होगी। शाम साढ़े छह बजे के बाद सांय कालीन आरती एक घंटा चलेगी।

करीब साढ़े सात बजे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ में मंदिर समिति के 12 लोग तैनात हैं।
विज्ञापन


फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें