फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में दर्शन का समय बदला, जानिए क्या होगी नई टाइमिंग

Mon, 19 Jun 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
kedarnath
विज्ञापन
बाबा केदार के दर्शनों को धाम पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या में प्रतिदिन आ रही गिरावट को देखते हुए मंदिर समिति ने मंदिर में दर्शन शुरू कराने का समय एक घंटा देरी से कर दिया है। 
विज्ञापन


श्रद्धालु प्रात: छह बजे से बाबा केदार के दर्शन कर मंदिर में पूजा-अर्चना कर पाएंगे। समिति के इस फैसले पर देश के विभिन्न प्रांतों से आ रहे श्रद्धालुओं ने आपत्ति जताते हुए इसे अनुचित बताया है।

सोमवार को केदारनाथ में मंदिर के कपाट खोलने की प्रक्रिया आम दिनों की भांति तड़के चार बजे से शुरू हो गई थी। लेकिन श्रद्धालुओं को दर्शन कराने के समय को बदल दिया गया। श्रद्धालु छह बजे से ही दर्शन कर पाए, जबकि बाबा के भक्त 4.30 बजे तड़के से मंदिर पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन


ऐसे में उन्हें कड़ाके की ठंड में डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। राजस्थान के रघुनाथ सिंह, मधुली देवी, शिव शंकर नयन आदि ने बताया कि वे प्रात: पांच बजे मंदिर में दर्शन करने के हिसाब से पहुंचे, लेकिन उन्हें रोक दिया गया। कहा गया कि दर्शन छह बजे से शुरू होंगे। इस दौरान मंदिर में 50 से अधिक श्रद्धालु मौजूद थे।

प्रात: छह बजे तक मंदिर परिसर में तीन सौ से अधिक श्रद्धालु जब एकत्रित हो गए, तब मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश दिया गया। इधर, कुछ यात्रियों का कहना है कि समिति की ओर से वीआईपी दर्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आम श्रद्धालुओं को जानबूझकर सुबह पांच बजे से दर्शन नहीं कराए गए।

इधर, मंदिर समिति के कार्यधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि पिछले दस दिन से यात्रा में काफी कमी आई है। इस कारण, मंदिर में सुबह दर्शन का समय भी प्रात: पांच के बजाय छह बजे से किया गया है। वीआईपी दर्शन को लेकर किसी भी श्रद्धालु पर कोई दवाब नहीं डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें