फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि को घोषित होगी केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने की तिथि

Fri, 01 Mar 2019 10:14 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
kedarnath dham - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर चार मार्च को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की जाएगी।

विज्ञापन


श्रीबद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि महाशिवरात्रि पर चार मार्च को सुबह 8.30 बजे पंचकेदार गद्दीस्थल में रावल भीमाशंकर की मौजूदगी में पूजा-अर्चना शुरू होगी। इस मौके पर आचार्यगणों व वेदपाठियों द्वारा पंचांग गणना के आधार पर केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की जाएगी
विज्ञापन


 इसी दिन बाबा की डोली के धाम प्रस्थान का दिन भी तय किया जाएगा। कार्यक्रम में मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, आचार्य हर्ष जमलोकी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें