फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में तेजी से हो रहा एमआई-26 हेलीपैड का विस्तार कार्य, चिनूक से पहुंचेंगी भारी मशीनें 

Wed, 23 Sep 2020 10:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
केदारनाथ मंदिर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

केदारनाथ में सेना के चिनूक हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग के लिए एमआई-26 हेलीपैड के विस्तारीकरण का कार्य जोरों पर चल रहा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम के चिहिृृत तीनों ब्लॉक को ध्वस्त करने के बाद कच्चा प्लेटफार्म बनाया जा रहा है। इसके बाद चिनूक की लैंडिंग को लेकर प्रारंभिक रेकी होगी।

विज्ञापन


केदारनाथ पुनर्निर्माण के दूसरे चरण के कार्य अक्तूबर से प्रस्तावित हैं। ये सभी कार्य मास्टर प्लान के तहत होने हैं और इनमें ज्यादातर भवनों का निर्माण शामिल हैं। इन कार्यों के लिए भारतीय सेना के चिनूक मालवाहक हेलीकॉप्टर से भारी मशीनें धाम पहुंचाई जानी हैं।

इसके लिए एमआई-26 हेलीपैड के विस्तारीकरण के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लोनिव द्वारा जीएमवीएन के तीन ब्लॉक (45 कॉटेज) को ध्वस्त कर दिया गया है। मलबे को साफ कर हेलीपैड तक 50 मीटर चौड़ा व 100 मीटर लंबा प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता प्रवीण कर्णवाल ने बताया कि अक्तूबर पहले सप्ताह तक कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद एमआई-26 हेलीपैड पर चिनूक हेलीकॉप्टर की सफल लैंडिंग के लिए शासन स्तरीय टीम द्वारा रेकी की जाएगी।

टीम की रिपोर्ट के बाद चिनूक की ट्रायल लैंडिंग होगी। अधिकारियों के अनुसार 15 अक्तूबर तक सभी औपचारिकताएं पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद, गौचर में रखी निर्माण संबंधी भारी मशीनों को चिनूक से केदारनाथ पहुंचाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें