फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chardham Yatra 2025: केदारनाथ हेली टिकट की ऑनलाइन बुकिंग फिलहाल स्थगित, आज से की जानी थी शुरुआत

Wed, 10 Sep 2025 08:08 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

केदारनाथ हेली टिकट की बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ने आज 10 सितंबर की तिथि जारी की थी। 12 बजे से ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल खुलना था। लेकिन तकनीकी कारणों के चलते टिकट बुकिंग की तिथि को स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
टिकट बुकिंग - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में बुधवार से शुरू होने वाली केदारनाथ हेली टिकट की ऑनलाइन बुकिंग फिलहाल स्थगित कर दी गई है। आईआरसीटीसी ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग तिथि स्थगित करने की जानकारी दी है।

15 सितंबर से केदारनाथ हेली सेवा संचालन के लिए टिकट बुकिंग करने को आईआरसीटीसी ने 10 सितंबर की तिथि जारी की थी। 12 बजे से ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल खुलना था। लेकिन तकनीकी कारणों के चलते टिकट बुकिंग की तिथि को स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Nepal Violence: उत्तराखंड में नेपाल से सटे तीनों जिलों में अलर्ट, सुरक्षा बढ़ाई, सोशल मीडिया पर भी नजर

प्रदेश में अभी भी बारिश के कारण मौसम खराब है। माना जा रहा है कि 15 सितंबर से केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा संचालन शुरू करने में मौसम संबंधित चुनौतियां आ सकती हैं। जिस कारण हेली टिकट की बुकिंग को स्थगित किया गया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान का कहना है कि टिकट बुकिंग स्थगित करने पर आईआरसीटीसी से जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें