फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Heli Seva: साइबर ठगों पर पुलिस का शिकंजा, टिकट बुकिंग का झांसा देने वाली 28 वेबसाइट कराईं बंद

Mon, 05 May 2025 08:47 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

इस साल अप्रैल माह की शुरुआत में आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्यम से हेली बुकिंग खोली गई थी। चंद मिनटों में ही हजारों टिकट बुक हो गए थे। इसी के साथ साइबर ठग भी सक्रिय हो गए थे।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रद्धालुओं को केदारनाथ के लिए हेली बुकिंग का झांसा देने वाली 28 वेबसाइटों को साइबर थाना पुलिस ने बंद कराया है। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा साइबर थाने में बनी टीम भी लगातार ऐसी वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज की निगरानी कर रही है। इसके तहत भी कई वेबसाइटों को बंद कराया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि इस साल अप्रैल माह की शुरुआत में आईआरसीटीसी वेबसाइट के माध्यम से हेली बुकिंग खोली गई थी। चंद मिनटों में ही हजारों टिकट बुक हो गए थे। इसी के साथ साइबर ठग भी सक्रिय हो गए थे। शुरुआत में ही लोगों को ठगने का प्रयास किया गया। इसके मद्देनजर साइबर थाना पुलिस ने एक मुकदमा भी दर्ज किया, जिसमें सभी वेबसाइटों का विवरण दर्ज कर जांच की जा रही है। इसके अलावा एक विशेष टीम भी साइबर थाने में बनाई गई है।

यह टीम लगातार सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है। सीओ साइबर अंकुश मिश्रा ने बताया कि करीब एक माह के भीतर कुल 28 वेबसाइटों को बंद कराया गया है। जबकि, पिछले साल 62 वेबसाइटों को बंद कराया गया था। वर्ष 2023 में भी करीब 30 वेबसाइट को साइबर थाना पुलिस ने बंद कराया था।
विज्ञापन


Kedarnath Heli Seva: जून माह के लिए सात मई से शुरू होगी टिकट की ऑनलाइन बुकिंग, इस समय खुलेगा पोर्टल

विज्ञापन

मोबाइल नंबर लिखी वेबसाइट फर्जी
सीओ साइबर अंकुश मिश्रा ने बताया कि लोगों को हेली बुकिंग के मामले में सचेत होने की जरूरत है। बुकिंग केवल आईआरसीटीसी वेबसाइट से की जा रही है। इस वेबसाइट पर किसी प्रकार का कोई मोबाइल नंबर या फोन नंबर दर्ज नहीं किया गया है।

न ही किसी के पास आईआरसीटीसी से फोन आता है। सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होती है। जबकि, फर्जी वेबसाइट इससे मिलती जुलती होती हैं, जिनके पेज पर मोबाइल नंबर लिखा होता है। ताकि, लोग झांसे में आकर इन मोबाइल नंबरों पर कॉल करें। इसी का फायदा साइबर ठग उठाते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें