फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Heli Seva: जून माह के लिए सात मई से शुरू होगी टिकट की ऑनलाइन बुकिंग, इस समय खुलेगा पोर्टल

Sun, 04 May 2025 12:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

 Kedarnath Helicopter Booking 2025 :  इससे पहले 31 मई तक की बुकिंग खोली गई थी जो कि पांच मिनट के भीतर फुल हो गई थी।  
विज्ञापन
केदारनाथ में हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जून माह में केदारनाथ की हेली सेवा के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग सात मई को शुरू होगी। आईआरसीटीसी ने इसकी सूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुक किए जा सकते हैं। सात मई को ऑनलाइन बुकिंग दोपहर 12 बजे शुरू होगी। बुकिंग के लिए वेबसाइट पर पहले ही सभी दिशा-निर्देश पढ़ लें। फिलहाल एक से 30 जून के लिए बुकिंग खोली जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले 31 मई तक की बुकिंग खोली गई थी जो कि पांच मिनट के भीतर फुल हो गई थी। 

Badrinath Yatra: बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु, सीएम धामी ने भी की पूजा-अर्चना

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

- केवल आईआरसीटीसी की वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in से ही बुकिंग की जाएगी।
- बुकिंग के लिए कोई अन्य पोर्टल या एजेंसी को जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
- किसी भी मोबाइल नंबर पर बात न करें।
- भुगतान भी आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ही किया जाएगा।
- किसी के भी क्यूआर कोड या यूपीआई आईडी पर भुगतान न करें।
- ठगी की आशंका होने पर 1930 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बताएं।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें