फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi G20 Summit: सुरक्षा के चलते पांच दिन बंद रहेगी केदारनाथ हेली सेवा, पैदल मार्ग से ही जाएंगे श्रद्धालु

Wed, 06 Sep 2023 07:44 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग

सार

नई दिल्ली में जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है, ऐसे में सम्मेलन में आने वाले मेहमानों की सुरक्षा को देखते हुए पांच दिन के लिए केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बंद करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली में आयोजित होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा को लेकर केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा 7 से 11 सितंबर तक बंद रहेगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को पैदल मार्ग से ही आवाजाही करनी पड़ेगी। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शासन ने यह निर्णय लिया है। हालांकि बुधवार को केदारनाथ के लिए तीन हेली कंपनियों के हेलीकॉप्टर उड़ान भरी थी।

विज्ञापन


केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी व जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया, नई दिल्ली में जी-20 देशों के शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है, ऐसे में सम्मेलन में आने वाले मेहमानों की सुरक्षा को देखते हुए पांच दिन के लिए केदारनाथ हेलीकॉप्टर सेवा बंद करने का फैसला किया गया है। 12 सितंबर से हेलीकॉप्टर सेवा पहले की तरह संचालित होगी।

Ganesh Chaturthi 2023: देहरादून में महंगाई का असर...दस साल में 70 फीसदी महंगे हो गए गजानन

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में नौ हेली कंपनियों में से आठ ने 30 जून तक सेवा दी थी। बरसात के चलते छह हेली कंपनियां वापस लौट गईं। जबकि ट्रांस भारत और हिमालयन एविएशन के हेलीकॉप्टर पूरे बरसात के सीजन में उड़ान भरते रहे।

वहीं, अब पवन हंस हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर भी उड़ान भर रहा है। यात्राकाल में अभी तक हेलीकॉप्टर से 71,760 श्रद्धालु केदारनाथ पहुंच चुके हैं। जबकि बाबा केदार के दर्शन कर 70,369 श्रद्धालु हेलीकॉप्टर से वापस लौटे हैं। इस दौरान हेलीकॉप्टर ने कुल 12,750 शटल की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें