दो दिनों में 1013 यात्रियों की गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी हेलीपैड से बुकिंग की गई। दूसरे चरण में केदारनाथ धाम की हेली सेवाएं 10 सितंबर से संचालित की जाएगी। जिन यात्रियों की टिकट बुकिंग की है, वे यात्रा आरंभ होने के 24 घंटे पहले तक टिकट रिफंड कर सकते हैं।
सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने बताया कि 70 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग ऑनलाइन की जाएगी। वहीं 30 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग काउंटर से मौके पर होगी। इसके लिए गुप्तकाशी में एक और फाटा में दो टिकट काउंटर स्थापित किए जाएंगे।
सिरसी में इंटरनेट सेवा सुचारु न होने से सिरसी हेलीपैड की ऑन द स्पॉट बुकिंग फाटा में स्थापित दूसरे काउंटर से की जाएगी। नई व्यवस्था लागू होने से यात्रियों को बुकिंग के समान अवसर प्राप्त हो सकेंगे।