फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Heli Service: हेली टिकटों की बुकिंग के लिए अब 23 मई को खुलेगा पोर्टल, 27 तक की बुकिंग हुई फुल

Sun, 21 May 2023 10:27 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

23 मई को खुलने वाले हेली टिकटों के बुकिंग स्लॉट को बढ़ाया गया है। 28 मई से 15 जून तक केदारनाथ यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी। आईआरसीटीसी का बुकिंग पोर्टल 23 मई को 12 बजे खुलेगा। उन्होंने बताया कि 27 मई तक बुकिंग फुल हो चुकी है।
विज्ञापन
हेली सर्विस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग करने को 23 मई को आईआरसीटीसी का पोर्टल खुलेगा। जिसमें 28 मई से 15 जून की यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी। 27 मई तक की यात्रा के लिए हेली सेवा की बुकिंग फुल है।

उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि 23 मई को खुलने वाले हेली टिकटों के बुकिंग स्लॉट को बढ़ाया गया है। 28 मई से 15 जून तक केदारनाथ यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग की जाएगी। आईआरसीटीसी का बुकिंग पोर्टल 23 मई को 12 बजे खुलेगा। उन्होंने बताया कि 27 मई तक बुकिंग फुल हो चुकी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  बॉलीवुड गायक सोनू निगम ने की टिहरी झील में बोटिंग, बोले-शूटिंग के लिए बेहतर डेस्टिनेशन
विज्ञापन


टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों का चारधाम यात्रा का पंजीकरण अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के टिकटों की बुकिंग नहीं हो पाएगी। बता दें केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलीपैड से सात कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें