23 सितंबर से दो अक्तूबर तक की केदारनाथ यात्रा के लिए हेली टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट खोली। सात बजे तक यात्रा पर आने वाले देशभर के तीर्थयात्रियों ने 80 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग की है।
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण में केदारनाथ हेली सेवा के लिए मारामारी है। दो अक्तूबर तक की यात्रा के लिए 80 प्रतिशत से अधिक टिकट बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी ने शुक्रवार को 23 सितंबर से दो अक्तूबर तक की केदारनाथ यात्रा के लिए हेली टिकट की ऑनलाइन बुकिंग के लिए वेबसाइट खोली। सात बजे तक यात्रा पर आने वाले देशभर के तीर्थयात्रियों ने 80 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग की है। हालांकि हेली सेवा में मौसम की चुनौती बनी हुई है।
केदारघाटी में पल-पल मौसम बदलने से हेलिकॉप्टरों को उड़ान की अनुमति नहीं है, जिससे हेली टिकट रद्द करने पड़ रहे हैं। लेकिन अगले सप्ताह तक बारिश से राहत मिलने के बाद हेली सेवा का संचालन सुचारु हो पाएगा।
यूकाडा के सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि आईआरसीटीसी के माध्यम से दो अक्तूबर तक हेली टिकटों की बुकिंग की गई है। केदारनाथ यात्रा के लिए हेली की काफी मांग है। हेली संचालन में सुरक्षा मानकों पर गहन निगरानी की जा रही है।