फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath Heli Service: एक मई से आगे की यात्रा के लिए खुली बुकिंग, यहां करें अप्लाई

Wed, 19 Apr 2023 12:07 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

Kedarnath Heli Service Update:  22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा की काफी मांग की है।
विज्ञापन
ऑनलाइन बुकिंग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआरसीटीसी के पोर्टल पर मंगलवार से केदारनाथ हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। जिसमें दूसरे स्लॉट में 1 से 7 मई तक की यात्रा के लिए हेली टिकटों की बुकिंग की जाएगी।

विज्ञापन


22 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। केदारनाथ यात्रा के लिए हेली सेवा की काफी मांग की है। हेली टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए पहली बार आईआरसीटीसी को बुकिंग की जिम्मेदारी गई है। हेली सेवा के लिए स्लॉट के हिसाब से टिकटों की बुकिंग की जा रही है। आठ अप्रैल को आईआरसीटीसी ने 25 से 30 अप्रैल के लिए बुकिंग शुरू की थी। तब एक ही दिन में सभी टिकट फुल हो गई थी।

Chardham yatra 2023: तीन तरीके से होगा तीर्थयात्रियों के पंजीकरण का सत्यापन, पढ़ें जरूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

अब हेली टिकटों की बुकिंग के लिए 18 अप्रैल को पोर्टल खुलने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 90 प्रतिशत टिकटों की बुकिंग आईआरसीटीसी के माध्यम ऑनलाइन की जा रही है जबकि 10 प्रतिशत टिकटों को इमरजेंसी कोटे के रूप में रखा गया है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ सी. रविशंकर ने बताया कि मंगलवार से हेली टिकटों की बुकिंग के लिए दूसरा स्लॉट शुरू किया जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन बुकिंग

आईआरसीटीसी की www.heliyatra.irctc.co.in पर हेली सेवा टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले लॉग इन आईडी बनानी होगी। इसके बाद ही बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी। यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना पड़ेगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी। इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर टिकट बुक होगा।

बोर्डिंग के लिए टिकट के साथ आईडी दिखानी होगी

यात्रियों को बोर्डिंग के लिए टिकट के साथ आईडी भी दिखानी होगी। जिसमें आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र को देना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें