फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedarnath: धाम में हिमस्खलन पर समिति की सिफारिशों का परीक्षण करेगा शासन, अध्ययन के बाद लिया जाएगा निर्णय

Sat, 29 Oct 2022 10:25 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

केदारनाथ मंदिर के उत्तरी क्षेत्र में वैज्ञानिकों की टीम ने किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर तत्काल रोक की सिफारिश की है। वैज्ञानिकों ने यहां सितंबर और इस महीने हुए हिमस्खलन की तीन घटनाओं के बाद हवाई और स्थलीय निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है।
विज्ञापन
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केदारनाथ के निकट हिमस्खलन पर वैज्ञानिकों की रिपोर्ट मिलने के बाद अब शासन स्तर पर इसका परीक्षण किया जाएगा। वैज्ञानिकों ने जो सिफारिशें की हैं, उनका अध्ययन करने के बाद निर्णय लिया जाएगा। दरअसल, सितंबर माह और इस महीने केदारनाथ के ऊपरी क्षेत्र में चौराबाड़ी ग्लेशियर के नजदीकी ग्लेशियर में हिमस्खलन की तीन घटनाएं हुई थीं।

विज्ञापन


सरकार ने इसके अध्ययन को लेकर पांच वैज्ञानिकों की टीम गठित की थी। टीम ने हवाई व स्थलीय सर्वेक्षण के बाद शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी। सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत सिन्हा ने बताया कि इस रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Exclusive: ध्वस्त होगी 1960 में बनी देहरादून की 'वीवीआईपी' यमुना कॉलोनी, बनेंगी मल्टीस्टोरी बिल्डिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिकों की समिति ने जो भी सिफारिशें की हैं, उनका परीक्षण करने के बाद उन पर निर्णय लिया जाएगा। आपको बता दें कि समिति ने सख्त तौर पर केदारनाथ के उत्तरी क्षेत्र में किसी भी तरह के निर्माण पर तत्काल रोक की सिफारिश सहित कई सिफारिशें सरकार को की हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें