केदारनाथ त्रासदी की बरसी के मौके पर तमाम बातों में तकलीफ, अव्यवस्था, लापरवाही जैसे विषय घुले मिले हैं। सिर्फ चार धाम यात्रा सुखद अहसास करा रही है। सरकारी सिस्टम के कमजोर इंतजाम अपनी जगह है, तो यात्रियों से अटे पडे़ यात्रा मार्ग के संदेश एकदम साफ हैं।
चार धाम यात्रा की गाड़ी सरपट दौड़ रही है। साथ में दौड़ रही है हम सब की उम्मीद की इस बार तो यात्रा के सीने पर चस्पा आपदा के दाग पूरी तरह से धुल जाएंगे। पिछले छह सालों में चार धाम यात्रा पहुंचने वालों की संख्या के लिहाज से सबसे बेहतर वर्ष 2011 रहा था, जबकि करीब 25 लाख यात्री उत्तराखंड आए थे। इस बार यात्रा सीजन में करीब डेढ़ महीने की रिपोर्ट देखें, तो 15 लाख से ज्यादा यात्रियों की आमद उत्तराखंड में दर्ज हो चुकी है।
इन स्थितियों के बीच, केदारनाथ धाम और वहां पहुंच रहे यात्रियों का जिक्र करना जरूरी है। क्योंकि केदारनाथ में कुदरत के तांडव ने ही चार धाम यात्रा की कमर तोड़ कर रख दी थी। त्रासदी के बाद 2014 में जब यात्रा शुरू हुई थी, तब अन्य स्थानों पर तो एक बार के लिए यात्री पहुंच गए थे, लेकिन केदारनाथ से उन्होंने दूरी बढ़ा ली थी।
फख्र से उत्तराखंड कह सकता है कि केदारनाथ की यात्रा बहुत शानदार ढंग से इस बार आगे बढ़ रही है। चार धाम यात्रा से यदि इस बार 2011 में आए 25 लाख यात्रियों के रिकार्ड को तोड़ने की उम्मीद की जा रही है, तो अकेले केदारनाथ से भी आस है।
आस ये ही कि केदारनाथ की यात्रा पिछले छह सालों में 2012 में सबसे ज्यादा यात्री आने के रिकार्ड को इस बार तोड़ डालेगी। 2012 में अकेले केदारनाथ धाम में पांच लाख 73 हजार 40 यात्री पहुंचे थे। केदारनाथ धाम की यात्रा में इस बार साढे़ तीन लाख से ज्यादा यात्री पहुंच चुके हैं, जबकि यात्रा के लिहाज से कई बेहतर दिन अभी शेष है।
केदारनाथ में किस वर्ष कितने यात्री, जानिए
kedarnath
पर्यटन और तीर्थाटन मंत्री सतपाल महाराज कहते हैं कि चार धाम यात्रा चरम पर है। देश-दुनिया के श्रद्घालुओं ने आस्था और विश्वास की शानदार मिसाल कायम की है। पिछली बार की तुलना में इस बार यात्रियों की संख्या बहुत आगे तक जाएगी। सरकार यात्रियों की सुविधा के लिए पूरे प्रयास कर रही है।
केदारनाथ में किस वर्ष कितने यात्री
2011--400511
2012--573040
2013--333656
2014--40922
2015--154385
2016--309764
चार धाम यात्रा-किस वर्ष कितने यात्री
2011----2440855
2012----2223691
2013----1023403
2014----275706
2015----803956
2016----1404707
2016 में कितने यात्री कहां से आए
kedarnath temple
- फोटो : amar ujala
राज्यों के तीर्थयात्री
महाराष्ट्र---88255
उत्तर प्रदेश-69286
मध्य प्रदेश-58663
पंजाब----55346
राजस्थान--44812
गुजरात---39049
आंध्र---- 33600
दिल्ली---27527
उत्तराखंड-26460
कर्नाटक--24172
विदेश के तीर्थयात्री
नेपाल- 4462
मलेशिया- 352
रशिया--- 205
यूके----- 191
यूएस---- 173
चार धाम में अब तक की स्थिति
गंगोत्री---286830
यमुनोत्री--297157
केदारनाथ-335708
बद्रीनाथ--528221