फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी से मिले केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बृहस्पतिवार को केदारनाथ धाम के रावल भीमाशंकर लिंग ने शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर रावल ने भगवान केदारनाथ की कृपा एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने रावल का स्वागत करते हुए केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण व विकास कार्यों की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा व व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने आगामी यात्रा सीजन को सुगम व सुव्यवस्थित बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।
भेंट के दौरान केदारनाथ धाम की व्यवस्थाओं, यात्रा संचालन व श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने रावल से आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश की प्रगति एवं जनकल्याण के लिए उनके मार्गदर्शन की अपेक्षा व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें