ऑल टेरेन व्हीकल से भी होगी सवारी
आने वाले दिनों में केदारनाथ पहुंचने वाले श्रद्धालु ऑल टेरेन व्हीकल से भी सवारी कर सकेंगे। यह वाहन बेस कैंप से स्वर्गारोहिणी, हेलिपैड से संगम होते हुए सरस्वती नदी किनारे बने आस्था पथ तक संचालित होगा। साथ ही एमआई-17 हेलिपैड से शिव उद्यान तक चलाया जाएगा। बता दें कि केदारनाथ पुनर्निर्माण में वाहन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
पूर्व राष्ट्रपति व पीएम भी कर चुके एटीवी की सवारी
पूर्व राष्ट्रपति स्व. प्रणव मुखर्जी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी केदारनाथ पहुंचने पर ऑल टेरेन व्हीकल की सवारी कर चुके हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इसी वाहन से पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया है। वाहन को केदारनाथ पहुंचाने का श्रेय नेहरू पर्वतारोहण संस्थान को है।
केदारनाथ धाम में इलेक्टि्रक व्हीकल वाहन संचालन की योजना है जिसे जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। वाहन बेस कैंप से स्वर्गारोहिणी तक संचालित होंगे। साथ ही एटीवी भी संचालित की जाएगी जिससे केदारपुरी में जरूरतमंद यात्रियों को सुलभ तरीके से मंदिर तक पहुंचाया जा सके।
- मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग